फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की सड़कों से अतिक्रमण हटाने उतरे एसएसपी, 232 वाहनों का हुआ चालान

Tue, 30 Oct 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सड़क पर बेतरतीब खड़े 232 वाहनों का चालान और 16 को कराया सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में सुगम यातायात की सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मंगलवार की दोपहर एसएसपी पुलिस बल के साथ गोदौलिया पहुंचे। इस दौरान गोदौलिया, दशाश्वमेध, लक्सा, नई सड़क और रामापुरा में पैदल गश्त कर सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े 232 वाहनों का चालान और 16 वाहन सीज कराए। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाए आठ दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही और कुछेक जगह पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी दोपहर ढाई बजे के लगभग गोदौलिया चौराहा पहुंचे। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत और सीओ दशाश्वमेध अभिनव यादव के साथ एसएसपी ने पैदल गश्त कर जंगमबाड़ी रोड स्थित कृृष्णा भोजनालय, अशोक फर्नीचर, फर्नीचर दुकानदार सुरेश कुमार यादव व बाटा कंपनी, टेढ़ी नीम स्थित सन्नी सिंह की दुकान और गोदौलिया चौराहा स्थित विश्वनाथ कलेक्शन, अच्छेलाल भोजनालय व जेडी इलेक्ट्रानिक के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

गश्त के दौरान ही एसएसपी ने पाया कि पीडीआर मॉल के पार्किगिं स्थल में व्यावसायिक कार्य के लिए अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो वीडीए को जांच करने का निर्देश दिया। वीडीए की टीम ने जांच कर पीडीआर मॉल का लोअर बेसमेंट सील कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम और वीडीए की टीम भी मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन

शाम होते ही दोबारा पहुंचे और कटवाया चालान

दोपहर में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के बाद शाम होते ही एसएसपी दोबारा गोदौलिया क्षेत्र पहुंचे। एसएसपी ने फिर से गोदौलिया से चौक, लक्सा और दशाश्वमेध क्षेत्र में पैदल गश्त की और सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों का चालान कटवाया। इसके साथ ही सड़क पर दुकान लगाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान व्यावसायिक भवनों में अंडर ग्राउंड पार्किगिं की संभावना तलाशने के लिए एसपी ट्रैफिक को कहा।
विज्ञापन

अवैध निर्माण ध्वस्त कराया

अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। इसमें पीडीआर माल का लोअर बेसमेंट सील कर दिया गया। भेलूपुर टीम ने गोपाल विहार कालोनी में प्लाट संख्या 4 व 5 पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान जोनल अधिकारी चंद्रभानु, जेई एच एल गुप्ता, अविनाश कुमार जेई और अनिल सिंघल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें