फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:रामनगर एकादश ने बीएचयू जूनियर टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता का पहला मैच बीएचयू जूनियर और रामनगर एकादश के बीच हुआ। इसमें रामनगर एकादश ने बीएचयू जूनियर टीम को 40 रन से हरा दिया। अवधूत बाबा सिद्धार्थ गौतम राम सेवा न्यास की ओर से प्रतियोगिता कराई गई है।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रामनगर एकादश की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसमें सत्यम ने 45, भोलू ने 21 रन का योगदान किया। बीएचयू जूनियर की ओर से अक्षय ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीएचयू जूनियर टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 45, अर्पित 47 रन बनाए। रामनगर एकादश के जावेद और भोलू ने दो दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच भोलू को दिया गया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल भदोही स्टेडियम और एनइआर के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इसमें अर्पित तिवारी ने 75 और आदेश ने 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही स्टेडियम की टीम 86 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अर्पित को दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें