बच्छांव स्थित महामना इंटर कॉलेज में मंगलवार शाम स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पांच टीमों के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें महामना मालवीय इंटर कॉलेज की टीम सभी मैच जीत कर चैंपियन बनी।
शारीरिक शिक्षक डॉ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर के बाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता मॉडल स्कूल रुदौली, महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छांव, काशीपुर, कर्नाडाड़ी और मिसिरपुर की कबडडी टीम के बीच खेली गई। बताया कि जल्द ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।