फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए वजन कल, चयन 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशस्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 31 मई से 2 जून तक गोंडा के नंदिनी नगर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ियों का वजन 24 मई को और चयन ट्रायल 25 मई को नैपुरा व्यायामशाला में होगा।
विज्ञापन

कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि यूपी कुश्ती संघ की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में जिले की टीम खेलेगी। बालक वर्ग में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलो और बालिका वर्ग में 36, 40, 43 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलो भारवर्ग में खेल सकते हैं। प्रतियोगिता में 15 से 17 आयु के बालक-बालिका दावेदारी कर सकते हैं। हालांकि 15 वर्ष वालों को पैरेंटल और मेडिकल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा। वहीं सभी को वजन में एक किलो की छूट मिलेगी। रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें