फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:फाइव-ए साइड हॉकी का विजेता बना विकास क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय फाइव-ए साइड जूनियर हॉकी का फाइनल विकास स्पोर्टिंग क्लब और यूथ क्लब के बीच बृहस्पतिवार हुआ। इसमें विकास स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने यूथ क्लब को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से तनु, मोनिका और सृष्टि पटेल ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने तेजी दिखाई। खिलाड़ी एक दूसरी टीम की खिलाड़ियों से बॉल छीनने, अटैक और डिफेंस करते रहे। विकास स्पोर्टिंग की टीम ने छोटे-छोटे पास के सहारे विपक्षी टीम पर अपनी पकड़ बनाए रखी। पहला गोल खेल के 7वें मिनट में सृष्टि पटेल के सटीक पास पर तनु यादव ने किया और टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। यूथ क्लब की सोनल सिंह और सत्या यादव ने आपसी तालमेल का सहारा लेते हुए विपक्षी विकास क्लब की टीम पर दबाव बनाने में सफल रहीं। खेल के 12वें मिनट में यूथ क्लब की कप्तान सत्या यादव ने कलात्मक गोल कर स्कोर 1-1 कर टीम को बराबरी पर कर दिया।
खेल के 21वें मिनट में विकास क्लब को पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे गोल में बदल कर मोनिका गुप्ता ने दोबारा विकास स्पोर्टिंग क्लब का स्कोर 2-1 कर दिया। 24वें मिनट में सृष्टि पटेल ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। मैच समाप्त होने तक विपक्षी टीम गोल करने में नाकाम रही। घनश्याम प्रसाद चोटीवाला, जावेद खान और सीता राम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें