फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:आज लालपुर स्टेडियम के छात्रावास पहुंचेंगे चयनित खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर स्थित डॉ़ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के खेल छात्रावास के लिए चयनित खिलाड़ियों का दल सोमवार को पहुंचेगा। यहां तीन खेलों (हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स) में खिलाड़ी बारीकियां सीखते हैं। अधिकारियों के मुताबिक फुटबॉल और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा, लेकिन हॉकी के खिलाड़ियों को इंतजार करना होगा। फिलहाल खिलाड़ियों की फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से लालपुर स्टेडियम में कुल दस खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। नौ खेलों का प्रशिक्षण लालपुर और कायकिंग का प्रशिक्षण गंगा किनारे डोमरी में दिया जाता है।
हॉकी में कुल 27 खिलाड़ी हैं। इसमें नए खिलाड़ियों की संख्या नौ है। एथलेटिक्स में 26 पुराने और आठ नए जबकि एथलेटिक्स में 27 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक और फुटबाॅल मैदान बनकर तैयार है। वहीं, नया टर्फ नहीं बिछने से हॉकी खिलाड़ियों को अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा। पुरानी टर्फ दो हफ्ते पहले हटा ली गई है और जर्मनी से मंगायी गई नई टर्फ अभी वाराणसी नहीं पहुंची है। उप क्रीड़ाअधिकारी अकरम महमूद ने बताया कि स्ट्रो टर्फ तैयार नहीं होने पर खिलाड़ी फुटबाॅल मैदान पर अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन


हॉॅस्टल में प्रदेशभर के खिलाड़ी
खेल छात्रावासों में चयन के लिए प्रादेशिक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी छात्रावास के लिए चयनित होते हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए लालपुर में डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह पर हॉकी कोच नियुक्त हैं। इसके अलावा दस सहायक कोच खेल विभाग की ओर से नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें