फाइव ए साइड जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रविवार को परमानंदपुर में खेली गई। लीग मुकाबले में स्टार क्लब ने पटेल स्पोर्टिंग को 3-0 से हरा दिया। स्टार क्लब के फाॅरवर्ड खिलाड़ियों ने दोनों हाफ में हरफनमौला प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर पटेल स्पोर्टिंग ने बॉल हिट करने का फैसला लिया। स्टार क्लब के कप्तान शुभम पटेल, शिवांश पटेल और ईशान पटेल ने शुरुआत से शानदार खेल दिखाया। क्लब को पहली सफलता खेल के 13वें मिनट में मिली। रितेश पटेल के पास पर शिवांश पटेल ने सीधा गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। खेल के 17वें मिनट में शुभम के सटीक पास पर आयुष पटेल ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ से एक मिनट पहले 19वें मिनट में ईशान पटेल ने एकल प्रयास से शानदार गोल कर टीम की ओर से तीसरा गोल किया। पहले हाफ में पटेल स्पोर्टिंग क्लब को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उसे गोल में बदलने में नाकाम रही।
दूसरे हाफ में पटेल स्पोर्टिंग क्लब के रौनक सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने तेज खेल दिखाया। लेकिन, स्टार क्लब की रक्षा पंक्ति और गोलकीपर सगीर से पार नहीं पा सके। इस प्रकार स्टार क्लब ने 3-0 से मैच जीत लिया।