सीबीएसई का जोनल टूर्नामेंट खेलने के लिए, खिलाड़ियों का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार दोपहर रोहनिया स्थित एक स्कूल में हुआ। इसमें 60 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें से 16 खिलाड़ियों का चयन जोनल प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसमें सबसे छोटे मुक्केबाज 11 वर्षीय आरुष पांडेय रहे।
मुक्केबाजी कोच दीपिका तिवारी ने बताया कि अंडर-14 में आरुष पांडेय ने श्रेयांश को 6-3 से हरा दिया। श्रीवत्स सिंह ने मानस को 3-2 से, अंडर-17 भारवर्ग में शिवम मिश्र ने नैतिक गुप्ता को 4-1 से, सत्यम सिंह ने संकल्प उपाध्याय को 4-1 से हराया। सुपर हैवीवेट वर्ग में दिव्यांश गुप्ता ने वीर पाठक को 3-2 हरा दिया। बालिका वर्ग के अंडर-14 में शिवन्या यादव ने स्मृद्धि गुप्ता को 3-2 से हराया। इसके अलावा भगत सिंह और पृथ्वी सिंह ने अपने-अपने भारवर्ग में जीत दर्ज की।