फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तेज रफ्तार सफारी ने ली विधवा महिला की जान, दो घंटे तक ग्रामीणों ने रोका आवागमन

Wed, 04 Nov 2026 09:10 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के गुरवट गांव में तेज रफ्तार टाटा सफारी की टक्कर से इंदो देवी (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद कार गड्ढे में पलट गई। कार सवार 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग जाम रखा।
विज्ञापन
वाराणसी सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरवट गांव में बुधवार शाम तेज रफ्तार टाटा सफारी की टक्कर से पैदल जा रही विधवा महिला इंदो देवी उर्फ नइका देवी की मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया।

विज्ञापन


बर्तन मांजकर चलाती थीं परिवार
गुरवट गांव निवासी इंदो देवी (पति स्व. पारस चौहान) घर-घर जाकर बर्तन मांजने का काम करती थीं। इसी से वह परिवार का भरण-पोषण करती थीं। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे वह पैदल गांव में किसी दूसरे स्थान पर जा रही थीं। इसी दौरान बाबतपुर की ओर से चौबेपुर जा रही तेज रफ्तार टाटा सफारी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
 

Trending Videos
विज्ञापन

किशोर वाराणसी रेफर, चालक फरार
कार में सवार पलहीपट्टी निवासी शनि यादव (17), पुत्र जयप्रकाश यादव भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

मानसिक रूप से अस्वस्थ है इकलौता बेटा
महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इंदो देवी बेहद गरीब थीं। वह घर-घर बर्तन मांजकर किसी तरह परिवार का खर्च चलाती थीं। उनका इकलौता बेटा रामभजन चौहान मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ऐसे में महिला की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम
चक्काजाम की सूचना पर चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद करीब दो घंटे तक चला चक्काजाम समाप्त हुआ और मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें