फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मासूम की मौत, तीन घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 13 Jul 2026 03:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंश की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपसेठी थाना क्षेत्र में वाराणसी-भदोही मार्ग पर बीती देर शाम गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय अंश उर्फ लड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और सात वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस को जंसा बाजार के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोपालपुर इसरवार गांव निवासी देवराज पाल (30) अपनी पत्नी सरिता (28), बेटी अंशिका (7) और बेटे अंश उर्फ लड्डू (5) के साथ अर्जुनपुर गांव स्थित ससुराल से बाइक पर घर लौट रहे थे। ककरहवा बाजार तिराहे के पास पहुंचते ही भदोही से वाराणसी की ओर जा रही एक यात्री बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही थी। टक्कर लगते ही चारों सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अंश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, देवराज, सरिता और अंशिका को हाथी बाजार स्थित राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगाकर बस चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कपसेठी, जंसा और मिर्जामुराद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एक महीने में चार लोगों की मौत
इस मार्ग पर बीते एक माह में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। उत्तरी लेन का निर्माण अधूरा होने के कारण दोनों दिशाओं का यातायात दक्षिणी लेन से संचालित हो रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि फोरलेन परियोजना की समय-सीमा दो बार बढ़ने के बावजूद निर्माण पूरा नहीं हुआ। अब बजट के अभाव में कार्य बंद होने से अकेलवा से भदोही तक का सफर मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें