फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हरहुआ ओवरब्रिज पर खड़े मैजिक में घुसा तेज रफ्तार ऑटो, तीन की हालत गंभीर

Sat, 21 Nov 2026 01:35 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

हरहुआ ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह पंचर मैजिक का पहिया बदलते समय पीछे से तेज रफ्तार ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरहुआ ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे पंचर खड़े मैजिक वाहन में पीछे से जा घुसा। हादसे में ऑटो सवार आजम शाह, साहिल शाह और आरिफ शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


पंचर पहिया बदल रहा था मैजिक चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक वाहन का पहिया पंचर हो गया था। चालक ओवरब्रिज पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर पहिया बदल रहा था। इसी दौरान वाराणसी से बाबतपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर मैजिक में पीछे से टकरा गया।

ऑटो चालक मौके से फरार
ऑटो में मीराशाह निवासी आजम शाह और साहिल शाह, चितईपुर निवासी आरिफ शाह, दिलीप उपाध्याय और संदीप उपाध्याय सवार थे। हादसे में आजम, साहिल और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें