फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में हादसा: टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 21 Nov 2026 10:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बीएसएसएस महाविद्यालय कोपागंज के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कोपा कोहना दक्षिणी निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश राय के पुत्र पीयूष राय उर्फ गुड्डू राय (42) बीएसएनएल में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले थे। 

इसी दौरान बीएसएसएस महाविद्यालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। पिता की असामयिक मौत से दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें