समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत अगस्त महीने में आई शिकायतों के त्वरित गति से समाधान में वाराणसी एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश भर में पहले स्थान पर हैं। वहीं, सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी, सीओ कोतवाली बृजनंदन राय, सीओ सदर अंकिता सिंह, सीओ पिंडरा सुरेंद्र और सीओ बड़ागांव शफीक अहमद को भी प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
इसी तरह से आईजीआरएस के तहत आई शिकायतों के समाधान में प्रदेश भर के 1492 थानों में जिले के कपसेठी, कोतवाली, दशाश्वमेध और फूलपुर थाना को पहला स्थान मिला है। वहीं, जिले के अन्य 21 थानों को 1241 और इसके बाद स्थान मिला है।
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अन्य एडिशनल एसपी, सीओ और थानाध्यक्षों को भी प्रेरित किया जाएगा कि वे शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से करके प्रदेश में अपना स्थान पहले नंबर पर सुनिश्चित करें।