मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अधिकारी सक्रिय हैं। यहां कारोबार करने वाले अपने कारोबार को लेकर चिंतित हैं। अचानक से बाजार से हटने के कारण उन्हें व्यापार के लिए दूसरा विकल्प तलाशना होगा। आने वाले दिनों में यहां के व्यापारी अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। इसके लिए पत्रक तैयार कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें; UP: फेरी पटरी ठेला व्यवसायी की हत्या में मुख्तार गैंग के दो शूटर दोषी करार, बेटे ने कहा- कलेजे को मिली ठंडक
बनारस का सुपर मार्केट है दालमंडी
बनारस का सुपर मार्केट दालमंडी को कहा जाता है। यहां हर प्रकार की दुकानें हैं। कपड़े, जूलरी, खानपान, पूजा पाठ, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों की लाइनें लगी हैं। यहां पूरे पूर्वांचल से लोग कारोबार के सिलसिले में आते हैं। दिन में यहां पैदल चलना मुश्किल होता है लेकिन रात में चार पहिया गाड़ी से लोग नई सड़क से चौक पांच मिनट में पहुंच जाते हैं।