फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में बनेगा यूपी का पहला अत्याधुनिक जिम, खेल विभाग ने जारी किया फंड

Thu, 26 Jul 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
80 लाख के उपकरण पहुंच गए सिगरा स्टेडियम में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम,सिगरा में एक करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सुविधाओं वाला जिम तैयार किया जाएगा। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय फिटनेस की सुविधा देने के लिए खेल विभाग ने यह पहल की है। पूर्वांचल के सबसे बड़े स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को 80 लाख की लागत से जिम के अत्याधुनिक उपकरण भी पहुंच गए हैं। उपकरणों को लगाने के प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को सिगरा स्टेडियम में 80 लाख रुपये के जिम के उपकरण आ गए हैं। उपकरणों की संख्या 70 है, इसमें कुछ उपकरण तो इतने आधुनिक हैं कि वह अभी तक खेल निदेशालय के किसी जिम में नहीं लगे हैं। इनमें सबसे प्रमुख टोटल हिप उपकरण है।

इस उपकरण पर प्रतिदिन केवल 30 मिनट अभ्यास करने से एक महीने में हिप पूरी तरह से शेप में आ जाएगा। छह की संख्या में मोटराइजड ट्रेड मिल उपकरण आए हैं, ये उपकरण कार्डियक अभ्यास के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। एथलीटों के लिए क्रास उपकरण भी आएं हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टेडियम में सभी खेलाें के खिलाड़ियों को बेहतर फिटनेस प्रदान करने के लिए कई उपकरण हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएस मिश्रा ने बताया कि उपकरणों को लगाने का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके साथ ही जिम की फीस भी फिर से निर्धारित की जाएगी। 

खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि सिगरा स्टेडियम का आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत अत्याधुनिक सुविधायुक्त जिम खिलाड़ियों और शहर वासियों के लिए तैयार किया जा रहा है। खेल विभाग ने इसके लिए एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह जिम पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें