क्या बोले अधिकारी
बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सकों के निर्देश पर दवा दी गई थी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह पता लगेगी। -निरूपमा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी
डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। डीएम के निर्देश पर इसकी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। -पंकज कुमार मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी