फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद, पुलिस ने किया पीछा; चालक वाहन छोड़कर फरार

Sat, 17 Oct 2026 03:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने शंकरपुर रिंग रोड के पास पिकअप से एक गाय और छह बैल समेत सात गोवंश बरामद किए। गोवंशों को तंग जगह में ठूंसकर बांधा गया था और उनकी हालत खराब थी। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
इसी पिकअप में थे मवेशी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने पिकअप में अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए। इनमें एक गाय और छह बैल शामिल हैं। पुलिस को पीछा करते देख चालक पिकअप को खेत की ओर ले गया और वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सभी गोवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद रामगांव पुरवा स्थित सरकारी गोशाला भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शंकरपुर रिंग रोड के पास घेराबंदी की और संदिग्ध टाटा इंट्रा पिकअप को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक पिकअप को खेत की ओर ले गया। कुछ दूर जाने के बाद वह वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें सात गोवंश बेहद तंग जगह में बंधे मिले।

विज्ञापन
Trending Videos

मुंह से निकल रहा था झाग, हालत खराब
पुलिस के मुताबिक, गोवंशों को वाहन में इस तरह ठूंसकर बांधा गया था कि उनके खड़े होने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। उनकी हालत खराब थी और मुंह से झाग निकल रहा था। स्थिति को देखते हुए तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित देखभाल के लिए रामगांव पुरवा स्थित सरकारी गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

वाहन स्वामी और चालक पर मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पिकअप के कागजात के आधार पर वाहन स्वामी विवेक कुमार निवासी मेहर अलीपुर, गाजीपुर और चालक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें