फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का बदला समय: जानिए वाराणसी में कितने बजे से खुलेंगे इंटर तक के विद्यालय, कब तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

Mon, 01 Jan 2024 08:04 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में ठंड का असर दिखने लगा है। यहां बारहवीं तक के विद्यालयों का समय बदला गया है। ऐसे में अब छह घंटे की बजाय चार घंटे पढ़ाई होगी। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
स्कूलों का बदला समय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बारहवीं तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल गया है। अब छह घंटे की बजाय यहां चार घंटे (सुबह 10 बजे से दो बजे तक) ही पढ़ाई होगी। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में यह नई व्यवस्था दो से छह जनवरी तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को पहले ही छह जनवरी तक बंद कर दिया गया है लेकिन इंटर तक के विद्यालय खुले हैं। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर को देखते हुए अब जिलाधिकारी ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के समय बदलने पर मुहर लगाई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि अब तक इंटर तक के विद्यालय सुबह 8.50 से दोपहर 2.50 बजे तक संचालित होते हैं, अब सुबह 10 से 2 बजे तक ही कक्षाएं चलाई जाएंगी। सभी प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें