फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और पेपर लीक रोकने की मांग, सर्वजन सनातन पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Nov 2026 10:10 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गोपाष्टमी पर सर्वजन सनातन पार्टी ने वाराणसी में ज्ञापन सौंपकर गौहत्या पर प्रतिबंध, यूजीसी के फैसलों की वापसी और पेपर लीक रोकने की मांग की।
विज्ञापन
वाराणसी, सर्वजन सनातन पार्टी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को सर्वजन सनातन पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी डॉ. शशिकांत यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया निर्णयों को वापस लेने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

विज्ञापन


तीन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में गौहत्या की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कानून और ठोस प्रशासनिक व्यवस्था की जाए। इसके अलावा यूजीसी के हालिया फैसलों की समीक्षा कर छात्र हितों के प्रतिकूल निर्णयों को वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी मांग उठाई।
 

Trending Videos
विज्ञापन

करपात्री जी महाराज की घटना का किया उल्लेख
इस दौरान डॉ. शशिकांत यादव ने कहा कि गोपाष्टमी के दिन ही पूज्य करपात्री जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संत गौ रक्षा की मांग को लेकर संसद के सामने एकत्र हुए थे। उन्होंने उस दौरान हुई हिंसक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चारों पीठों के शंकराचार्यों के आशीर्वाद और प्रेरणा तथा देशभर में चल रहे गौ रक्षा आंदोलनों से प्रेरित होकर केंद्र और प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में कार्रवाई करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता रमेश उपाध्याय, अधिवक्ता पंकज यादव, समाजसेवी एवं बीएचयू छात्र नेता सौरभ यादव, अमित जायसवाल, आदित्य दुबे, राहुल द्विवेदी सहित प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें