उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की जीत के बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में कार्यकर्तओं ने जश्न मनाया। इस चुनाव परिणाम ने सपा में नई जान फूंक दी है। विधानसभा चुनाव के बाद से सुस्त पड़ी पार्टी में जान आ गई और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को परिणाम आने के बाद पूरे वाराणसी में जश्न मनाया। अर्दली बाजार कार्यालय और कचहरी अंबेडकर चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ ही अबीर गुलाल उड़ाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में जीत से खुश सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनपद में जगह-जगह जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। सपा नेताओं ने कहा कि जनता ने मोदी और योगी के झूठ और पाखंड का पर्दाफाश उपचुनाव में सपा को जीत दिलाकर किया। कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया। अतरौलिया में सपाइयों ने समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
3 of 8
bhadoji
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव में जीत से बलिया जिले के सामजवादी नेताओं में खुशी ठिकाना न रहा। इस दौरान सपाजनों में अपने-अपने क्षेत्रों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं दूसरी ओर सपा के जिला कार्यालय एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के आवास पर भी मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई। सपाजनों में जश्न का माहौल रहा। हालांकि शहीद के पार्थिव शरीर के जिला मुख्यालय आने से सपाईयों ने पटाखेबाजी नहीं की।
सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जीत के बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर झूम वहीं मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराते हुए बधाई दी। इस जीत की खुशी में बसपा भी सपा के साथ कदमताल करती नजर आई। एक दशक में पहली बार ऐसा हुआ सपा और बसपा के झंडे एक साथ लहराये।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मिठा करा, अबीर-गुलाल उड़ा और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की साख लगातार जनता के बीच गिरती जा रही है। पुलिस कार्यालय के सामने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। एक-दूसरे का मुंह मिठा कराते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए समर्थन देने के लिए बसपा सुप्रीमों मायावती के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के कोपागंज में समाजपार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें गोरखपुर, फूलपुर, लोकसभा चुनाव के समाजवादी पार्टी के ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। साधू यादव ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर तथा फूलपुर से समाजवादी पार्टी के इस जीत से उत्तर प्रदेश के मौजूदा सरकार के क्रियाकलापों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में उपचुनाव में सपा की जीत होने की खबर लगते ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले भर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल तासे बजा कर जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मायावती जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
सोनभद्र में सपाजनों ने बुधवार की शाम जगह-जगह जश्न मनाया। मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। बढ़ौली चौक पर सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव और बसपा जिलाध्यक्ष बी सागर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान्न वितरण किया। सपा नेता डा. केडी सिंह के आवास पर भी सपाजनों ने बैठक कर खुशी का इजहार किया। मिठाई बांटी गई।