फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस. राजलिंगम का तबादला: कानपुर के मंडलायुक्त बने, के. विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी की कमान; 16 आईएएस इधर-उधर

Mon, 16 Nov 2026 05:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। के. विजयेन्द्र पांडियन वाराणसी के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं, जबकि एस. राजलिंगम कानपुर भेजे गए हैं। चंदौली में शैलेन्द्र कुमार, जौनपुर में उमेश मिश्रा और भदोही में अनिल कुमार सिंह को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। चंद्र मोहन गर्ग मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त भी बदल दिए गए हैं। अब के. विजयेन्द्र पांडियन वाराणसी के नए मंडलायुक्त होंगे। वहीं, वर्तमान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

एस. राजलिंगम अब तक वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें कानपुर मंडल भेजा गया है। वहीं, के. विजयेन्द्र पांडियन को वाराणसी मंडल की कमान सौंपी गई है। उनके सामने वाराणसी मंडल के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

के. विजयेन्द्र पांडियन इससे पहले कानपुर मंडल के मंडलायुक्त के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही उनके पास उद्योग और वस्त्रोद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी थी। वह आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के पद का कार्यभार संभाल रहे थे। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड और स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी थे

विज्ञापन
Trending Videos

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन होंगे

पांडियन के पास सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी थी। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर भी कार्यरत थे।

वाराणसी मंडल में उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडलायुक्त के रूप में उन्हें वाराणसी के साथ चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिलों के प्रशासनिक समन्वय, विकास कार्यों की निगरानी और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालनी होगी। नए मंडलायुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडल स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन का तबादला, उमेश मिश्रा होंगे जौनपुर के नए डीएम

डीएम सैमुअल पॉल एन, अनिल कुमार सिंह और शैलेंद्र कुमार। - फोटो : संवाद
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक, बैंकिंग सहकारी समितियां के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, स्थानांतरणाधीन चल रहे विशेष सचिव नगर विकास उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

भदोही के जिलाधिकारी बने अनिल कुमार सिंह 
जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली \का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्हें भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार सिंह इससे पहले अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) के पद पर कार्यरत थे। अनिल कुमार सिंह 2017 के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे पीसीएस अधिकारी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें