फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपवे वाराणसी: निर्माण की धीमी गति पर कमिश्नर नाराज, 25 तक कैंट स्टेशन के काम पूरे करने के निर्देश; मांगा जवाब

Sat, 12 Sep 2026 05:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मंडलायुक्त ने रोपवे निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए 25 सितंबर तक कैंट स्टेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए। विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन का निर्माण भी तय समय में पूरा करने की हिदायत दी। 3.85 किमी परियोजना पूरी होने पर रोपवे 16 घंटे चलेगा। कैंट से गोदौलिया की दूरी महज 15 मिनट में तय होगी।
विज्ञापन
रोपवे परियोजना का औचक निरीक्षण करते कमिश्नर एस. राजलिंगम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना की 94.35 प्रतिशत प्रगति सामने आई। कैंट स्टेशन पर अधूरे काम देखकर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रमुख निर्माण व साज-सज्जा के काम 25 सितंबर तक पूरे करने के निर्देश दिए। गोदौलिया स्टेशन का काम हर हाल में 31 अक्तूबर तक पूरा करने की समय सीमा तय की गई।

विज्ञापन


मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निरीक्षण के दौरान कैंट स्टेशन पर ऊपरी पैदल पुल और शिखर से जुड़े काम में तेजी लाने के साथ सीढ़ी चलित यंत्र, लिफ्ट और रेलिंग की सफाई कराने के निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े सामान की स्थापना को भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। विद्यापीठ स्टेशन पर 15 सितंबर तक बारिश के पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने को कहा। यहां यात्रियों के टिकट लेने और जांच से जुड़े यंत्रों का परीक्षण और फर्श पर पत्थर बिछाने का काम भी जल्द पूरा करने को कहा गया।

विज्ञापन

रथयात्रा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने जलकल विभाग से समन्वय कर सीवर और जलापूर्ति की लाइन को जोड़ने का काम 15 सितंबर तक पूरा करने को कहा। वहीं, गिरजाघर स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था और बाहरी साज-सज्जा का काम शीघ्र पूरा करने को कहा। गोदौलिया स्टेशन पर यात्रियों के उतरने और चढ़ने वाले हिस्से का काम 31 अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान परियोजना की निदेशक पूजा मिश्रा और कार्यदायी संस्था के परियोजना निदेशक एस. सुब्बा राव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

16 घंटे रोज चलेगा रोपवे
रोपवे परियोजना पूरी होने के बाद इसके करीब 16 घंटे प्रतिदिन संचालित होने की योजना है। इसमें एक दिशा में प्रति घंटे करीब 3000 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी। परियोजना पूरी होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का सफर करीब 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे शहर के व्यस्ततम मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें