फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सड़क हादसा: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, घटना के समय क्या हुआ,'हम सोए थे तभी तेज आवाज हुई हम कार के पास..'

Wed, 04 Oct 2023 11:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घटनास्थल के पास मौजूद एक बुजुर्ग ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम सोए थे। सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी प्रभुनारायण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें पीलीभीत निवासी आठ लोगों की मौत हो गई। घटना फूलपुर थाना के करखियांव के पास हुई। जहां एक कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोग मौत के मुंह में समा गए। जानकारी के अनुसार सभी वाराणसी से अस्थि विसर्जन करके वापस घर लौट रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई।  मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे।

विज्ञापन


क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी 
घटनास्थल के पास मौजूद एक बुजुर्ग ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम सोए थे। सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी। ये देखकर हम वापस आए और अपनी पत्नी को बताया। फिर गांव के लोगों को जानकारी दी गई और पुलिस को बुलाया। कुछ लोगों को हमने निकाला। सब मर गए थे बस एक बच्चे का आवाज आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सभी के घर वालों को सूचना दे दी गई है। एक पांच साल का बच्चा बचा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें