फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस का तापमान 25.5 डिग्री, सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वसंत पंचमी से काशी का मौसम बदलने लगा है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा, 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम, 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी यूपी में बारिश के चलते दिन में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। हवा में नमी लगभग 60 फीसदी रही। वहीं दोपहर की धूप काफी तीखी रही। इससे काशीवासियों को ठंड से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि बादल और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत से होकर गुजर रही पश्चिमी उष्ण कटिबंधीय जेट स्ट्रीम की हवा के संयुक्त प्रभाव से अनुकूल भू-भौतिकीय परिस्थितियों के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है। शनिवार की सुबह तक बादल और छिटपुट वर्षा की संभावना बनी हुई है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 जनवरी से बारिश का अगला दौर भी शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें