फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः सर्किट हाउस में मजदूरों के विवाद में बेटे की जान बचाने में राजगीर मिस्त्री की हत्या

Sat, 01 Feb 2020 11:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

वाराणसी के कैंट थाना के सर्किट हाउस में शनिवार की शाम मजदूरों के विवाद में बेटे को बचाने आगे आए राजगीर मिस्त्री की साथी मजदूर ने कैंची घोंपकर हत्या कर दी। निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग में राजगीर मिस्त्री के गर्दन पर कैंची से प्रहार करने वाले आरोपी मजदूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे सीओ कैंट ने वारदात स्थल का मौका मुआयना करते हुए सुपरवाइजर धर्मेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

सर्किट हाउस में मल्टी लेवल पार्किंग सहित मीटिंग हाल का निर्माण चल रहा है। बड़ी संख्या में गाजीपुर के मजदूर काम कर रहे हैं। इसमें गाजीपुर जिले के हंसराजपुर, पैतिहा गांव निवासी रामलक्ष्मण राम 49 वर्ष भी राजगीर मिस्त्री पर काम कर रहा था। पांच दिन पूर्व रामलक्ष्मण का बेटा सुनील भी मजदूरी के लिए सर्किट हाउस पहुंचा और काम करने लगा।

साजियाबाद का निवासी सन्नी और नंदगंज के गिरधारी के बीच पांच दिनों पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें रामलक्ष्मण के पुत्र सुनील ने बीच-बचाव करते हुए सन्नी को गिरधारी कुशवाहा से बचाया था। इसी बात को लेकर गिरधारी और सुनील के बीच में ठन गई थी। आरोप है कि पांच दिनों से सुनील को सबक सिखाने के लिए गिरधारी ताक में था, शनिवार की शाम करीब छह बजे मौका मिलने पर गिरधारी हाथ में कैंची लेकर सुनील पर वार करने के लिए दौड़ा, तो वहीं पास में खड़े पिता राम लक्ष्मण ने बेटे सुनील को बचाने के लिए खुद ढाल बनते हुए आगे आ गए।

विज्ञापन


इसी बीच गिरधारी ने कैंची लेकर रामलक्ष्मण के गर्दन पर वार कर दिया। वारदात के बाद मची चीख-पुकार के बीच खून से लथपथ राजगीर मिस्त्री को लेकर साथी मजदूर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। जहां अधिक खून बहने से चिकित्सकों ने रामलक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। सर्किट हाउस में घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ कैंट मो. मुश्ताक मौके पर पहुंचे। कैंट पुलिस ने आरोपी गिरधारी को गिरफ्तार किया। एहतियातन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। मृतक रामलक्ष्मण के बेटे सुनील की तहरीर पर पुलिस ने गिरधारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

बिना किसी जांच-पड़ताल के रखे जा रहे मजदूर

सर्किट हाउस में निर्माणाधीन कार्यों को लेकर कोई जांच-पड़ताल नहीं की जा रही है। हादसे के बाद अलर्ट हुई कैंट पुलिस ने सुपरवाइजर धर्मेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। लेबर सप्लाई करने वाले ठेकेदार अमित चौधरी से भी पूछताछ में पुलिस जुटी रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें