फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 30 दिन में 14 दिन राजघाट पुल पर लगा एक घंटे तक तगड़ा जाम, चार होमगार्डों के भरोसे यातायात व्यवस्था

Sat, 21 Nov 2026 05:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राजघाट पुल पर 30 दिन में 14 दिन एक घंटे तक तगड़ा जाम लगा। चार होमगार्डों के भरोसे पुल की यातायात व्यवस्था है। सूजाबाद की तरफ नियंत्रण नहीं है। 
विज्ञापन
राजघाट पुल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो जिलों को जोड़ने वाले राजघाट पुल पर पिछले एक महीने में 14 दिन तक जाम लगा। एक से दो घंटे तक जाम में लोग फंस रहे। तीन किलोमीटर लंबे जाम को नियंत्रित करने के लिए होमगार्ड लगाए गए, महज चार होमगार्डों के भरोसे राजघाट पुल की यातायात व्यवस्था है। अचानक गाड़ियों के खराब होने से पुल के दोनों छोर पर लंबा जाम लग जाता है। सूजाबाद पुलिस चौकी पड़ाव की तरफ से वाहनों को नियंत्रित नहीं किए जाने के कारण पुल पर सुबह और शाम के समय जाम लग रहा है।

विज्ञापन


15 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटे तक का समय लग गया। रोज 80 हजार वाहनों की आवाजाही वाले राजघाट पुल की यातायात व्यवस्था के लिए सिर्फ होमगार्डों को लगाया जाता है। जब जाम अधिक होता है, तब थानों और चौकियों से पुलिसकर्मी पुल पर पहुंचते हैं। नमो घाट की तरफ यातायात पुलिस और आदमपुर थाने की पुलिस तैनात होती है। पड़ाव से नमो घाट के बीच शाम के समय अत्यधिक वाहनों का दबाव होता है। 

सुबह मालवाहक वाहनों की आवाजाही और पुल पर मरम्मत के कारण रखी गई प्लेट हटाए नहीं जाने पर वाहनों के पहिये फंस रहे हैं। रात को बिना किसी सूचना के राजघाट पुल की एक लेन मरम्मत के लिए बंद भी कर दी जाती है। पड़ाव के रहने वाले मनोज दुबे ने बताया कि तीन किलोमीटर तक लंबा जाम को नियंत्रित करने के लिए सुबह सिर्फ दो होमगार्ड पुल पर दिखाई दिए। मालवाहक वाहन अकसर पुल पर खराब होते हैं, जिसके कारण जाम लगता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंडुवाडीह चौराहे से बनारस स्टेशन तक जाम 
मंडुवाडीह चौराहे से बनारस स्टेशन तक रोज जाम लग रहा है। ऑटो चालकों के साथ दुकानदार भी सड़क पर अतिक्रमण किए हुए हैं। महमूरगंज आरओबी की ओर जाने वाली सड़क के दोनों पटरियों पर ई-रिक्शा चालक अपने वाहन खड़े कर सवारियां भरने के चक्कर में जाम लगाते हैं। सड़क किनारे वाहनों की कतार लगने से पहले से व्यस्त मार्ग पर आवागमन प्रभावित होता है। कई बार दूसरे वाहनों को निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सुबह-शाम यही हाल है। उधर, अलईपुरा स्थित सिटी स्टेशन के सामने भी यही हाल है। सड़क पर ई-रिक्शा, ऑटो खड़ी कर सवारियां बैठाने के चक्कर में जाम लगता है। 

सीजन शुरू होते ही बजने लगा यातायात का बैंड
वैवाहिक सीजन शुरू होने के साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था का बैंड बजना शुरू हो गया। शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों और क्षेत्रों में जाम लगा। महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग जाम की चपेट में रहा। पांडेयपुर-पहड़िया, आशापुर मार्ग, शिवपुर, अखरी बाईपास रोड और रामनगर, मीरापुर बसहीं में जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। यही हाल रिंग रोड किनारे लॉन संचालन के के दौरान सड़क पर अनधिकृत पार्किंग के चलते जाम लगा। सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों के खड़े होने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इस कारण सड़कों पर चलना मुहाल है। पड़ाव से राजघाट पुल से लेकर भदऊ चुंगी तक रोज जाम लग रहा है। यही हाल सिटी स्टेशन के बाहर का है। यातायात पुलिस और संबंधित थानों की ओर से लॉन संचालकों को सख्त निर्देश है कि बिना पार्किंग के लॉन का संचालन न हो। वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड भी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद किसी भी लॉन संचालकों ने इसका पालन नहीं किया। अधिकतर लॉन संचालकों के पास खुद की पार्किंग भी नहीं है।
विज्ञापन

बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित थाने को भी लगाया गया है। एसीपी और टीआई, टीएसआई को निर्देशित किया गया है कि सड़क को खाली रखें। राजघाट पुल के जाम को लेकर भी ठोस योजना बनाई जा रही है। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी यातायात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें