फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरडब्ल्यूसीएमएस ने रेलवे व ठेकेदारों का काम किया आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे में पेपर लेस वर्क को बढ़ावा देते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने इंडियन रेलवे वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईआरडब्ल्यूसीएमएस) पोर्टल विकसित किया है। जिसके माध्यम से ठेकेदारों को बैंक गारंटी जमा करना, बैंक से उसका सत्यापन कराना व एग्रीमेंट पर सिग्नेचर जैसे कार्य ऑनलाइन डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से अब हों सकेंगे।
विज्ञापन

इस पोर्टल से एग्रीमेंट की प्रति कांट्रैक्टर और संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचेगी। यदि रेलवे की ओर से कोई पत्र अथवा नोटिस किसी कांट्रेक्टर को जारी किया जाना है या कांट्रेक्टर द्वारा रेलवे को कोई पत्र भेजा जाना तो वो इसी पोर्टल के माध्यम से भेजा जा सकेगा।
इसके साथ ही कॉन्ट्रैक्ट साइट पर कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग, सामान की उपलब्धता, दैनिक प्रगति आदि भी ऑनलाइन साइट आर्डर बुक में लिखी जा सकती है। जिससे कार्य की गति और गुणवत्ता परखना आसान हो गया है।
विज्ञापन

अब हर कार्य ऑनलाइन
पर्यवेक्षकों द्वारा मेजरमेंट बुक आदि पर दर्ज किए जाने वाले विवरण आदि तथा उनकी विभिन्न स्तरों पर टेस्ट जांच एवं स्वीकृति आदि कार्य भी ऑनलाइन हो रहे हैं। इस सिस्टम में मेजरमेंट बुक की जगह ई-मेजरमेंट बुक दिया गया है। संक्षेप में कहा जाए तो इस सिस्टम के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट संबंधी सारा कार्य ऑनलाइन होता है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि आईआरडब्लूसीएमएस के लागू हो जाने से जहां कार्यदक्षता बढ़ी तो वहीं समय और अन्य कर्मचारियों की बचत भी सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें