फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन एडमिशन संग बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन के साथ ही अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का पांच अगस्त तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 2021 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड की ओर से इसके लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि के साथ ही उसे जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। हाईस्कूल और इंटर के छात्र छात्राओं के फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। इसी दिन तक परीक्षा शुल्क प्रधानाचार्य द्वारा जमा किया जाएगा।
जबकि परीक्षा फीस का चालान 10 अगस्त तक कोषागार में जमा होगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छात्र छात्राओं के परीक्षा शुल्क सहित सभी जानकारी 16 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। सचिव की ओर से इसका आदेश जारी होने के बाद अब जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने भी आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बताया कि 10 अगस्त के बाद 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क का चालान 16 अगस्त तक कोषागार में जमा किया जा सकेगा। बताया कि 20 अगस्त तक डेटा अपलोड करने के साथ ही प्रधानाचार्य की ओर से 21 से 31 अगस्त तक जांच करने की तिथि भी निर्धारित की गई है। सभी प्रधानाचार्यो से निर्धारित डेट तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें