फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मकान में देह व्यापार चला रही थी अधिवक्ता, नाबालिग समेत तीन महिलाएं व दो ग्राहक अरेस्ट; पुलिस बनी थी कस्टमर

Thu, 13 Aug 2026 05:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पांडेयपुर नई बस्ती में देह व्यापार की सूचना पर एसीपी कैंट ने महिला अधिवक्ता के घर छापा मारा। पुलिस ने दो युवतियों, जिनमें एक नाबालिग बताई गई है, और दो ग्राहकों को पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनाकर सत्यापन कराया था।
विज्ञापन
वाराणसी में फिर पकड़ाया रैकेट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारकर संचालिका समेत पांच लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग, दो संचालिका और दो ग्राहक हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान और नकद भी बरामद किया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देहव्यापार का संचालन ममता सिंह और सीमा सिंह कर रही थीं। एक नाबालिग से देह व्यापार कराया जा रहा था। इसके अलावा दो ग्राहक सलमान खान और मोहम्मद इरफान निवासी नई बस्ती को पकड़ा गया। नाबालिग की बरामदगी के मामले में पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, देह व्यापार को संचालित दोनों महिलाएं कर रही थीं। जिसमें एक मकान मालकिन हैं। देह व्यापार की सूचना एक एनजीओ के माध्यम से एसीपी तक पहुंची थी। एसीपी ने पुलिसकर्मी को मौके पर ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां ग्राहक बने पुलिसकर्मी से पांच हजार रुपये की मांग की गई।

पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की टीम तैयार कर मकान पर छापा मारा गया और गिरफ्तारी की गई। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मकान में बाहरी लोगों और महिलाओं का लगातार आना-जाना रहता था। सूचना थाना और पांडेयपुर चौकी पुलिस को भी दी थी। कार्रवाई न होने पर लोगों ने एक एनजीओ से संपर्क किया। 

एनजीओ की ओर से एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मकान में अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से नाबालिग, दो युवतियां और दो युवक मिले। पुलिस ने दोनों संचालिका को भी मौके से पकड़ लिया। 

पूछताछ में जानकारी मिली है कि मकान में कथित तौर पर पहले ग्राहकों से संपर्क किया जाता था और सौदा तय होने के बाद युवतियों को बुलाया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। युवतियों को कहां-कहां से बुलाया जाता था। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि संचालिका का एक मकान सोयेपुर में भी एक मकान है, जहां वह रहती हैं। नई बस्ती के मकान में कार्रवाई के दौरान वह खुद मिली।
विज्ञापन

देह व्यापार की सूचना पर दबिश दी गई। मौके पर एक नाबालिग, संचालिका और दो ग्राहकों को गिरफ्तार पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। नाबालिग की बरामदगी के मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। - अपूर्व पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें