नियमों के मुताबिक पंजीकृत फार्मासिस्ट जरूरी
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार दवाओं के वितरण के लिए निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है। फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशंस, 2015 के तहत पंजीकृत फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। फार्मासिस्ट को डॉक्टर के पर्चे की जांच कर दवाएं देनी होती हैं। इसके लिए सफेद एप्रन और नाम व पंजीकरण संख्या वाला बैज पहनने का भी प्रावधान है।
दवा बिक्री के लिए निर्धारित है जगह का मानक
दवा की खुदरा बिक्री के लिए न्यूनतम 10 वर्ग मीटर यानी करीब 108 वर्ग फुट कारपेट एरिया का मानक निर्धारित है। अस्पतालों में दवा बिक्री के लिए भी संबंधित लाइसेंस और नियमों का पालन जरूरी है। ऐसे में छोटे कमरों से दवाओं की बिक्री और गैर-पंजीकृत कर्मचारियों के जरिए दवा वितरण की शिकायतों की जांच जरूरी है।