बीएचयू के तीन छात्रों ने पुलिस को दी सूचना
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में चंदन की सुरक्षित बरामदगी में धनुषा (जनकपुर) निवासी और बीएचयू में एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र ओम झा, अंकित मिश्रा और कृतिका यादव की भूमिका रही। ओम झा को सबसे पहले चंदन के वाराणसी में होने की जानकारी मिली। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही कृतिका यादव और अंकित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। तीनों छात्रों के त्वरित समन्वय से चंदन को समय रहते सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों को दी गई सूचना, नेपाल ले जाने की तैयारी
चंदन की बरामदगी के बाद कैंट पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। देर रात परिजन वाराणसी पहुंचे और उसे अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुट गए। वहीं, मामले में तीन आरोपियों के पकड़े जाने की बात सामने आई है। पुलिस की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है।