फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: खड़े ट्रक से प्राइवेट बस टकराई, एक की मौत और सात घायल 

Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर में नेशनल हाईवे दो पर शुक्रवार की रात लगभग एक बजे प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही प्राइवेट बस खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। जोरदार टक्कर के चलते बस में आगे बैठे चालक व परिचालक सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।

विज्ञापन


उपचार के दौरान बस परिचालक बिहार के जमुई जिला के नेवादा निवासी प्रकाश (40) की मौत हो गई। वहीं, चालक सीताराम सिंह (42) की हालत गंभीर बताई गई है। बस में बैठे घायल संजय सिंह समेत छह अन्य लोगों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। संजय सिंह ने बताया कि बस बिहार से रिजर्व सवारी लेकर इटावा के लिए गई थी। वहां से बिहार के लिए वापस लौट रहे थी कि अचानक दुर्घटना हो गई। पुलिस की सूचना पर घायलों के परिजन बनारस आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें