मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी निवासी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। जैतपुरा थाने की पुलिस की ओर से शनिवार को मेराज के सगे भाई अशोक विहार कालोनी फेज एक निवासी अब्दुल कलाम खां की .32 बोर की पिस्टल, डबल बैरल बंदूक और एनपीबी राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
एसएसपी अमित पाठक ने शनिवार को बताया कि पुलिस की जानकारी में आया है कि अब्दुल कलाम खां एक मनबढ़ और दबंग किस्म का व्यक्ति है। अब्दुल अपने भाई मेराज अहमद के आपराधिक कृत्यों में परोक्ष रूप से सहयोग करता है। लाइसेंसी शस्त्र धारक की प्रतिकूल छवि, शस्त्र के दुरुपयोग और शस्त्र से आमजन में उत्पन्न हुए भय को देखते हुए उसके असलहों का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।