40 कारीगर तैयार कर रहे कालिया नाग का स्वरूप
लीला की तैयारियां संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र की देखरेख में कराई जा रही हैं। कालिया नाग के फन और धड़ को तैयार करने में कारीगर जुटे हैं। आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए करीब 40 मजदूर अलग-अलग कार्यों में लगे हुए हैं।
साक्षात भगवान कृष्ण के उपस्थित होने की मान्यता
संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने बताया कि मान्यता है कि इस लीला में साक्षात भगवान श्रीकृष्ण उपस्थित होते हैं। हम लोग तो केवल निमित्त मात्र हैं। उन्होंने बताया कि लीला के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए तुलसी घाट आते हैं।