फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: छठ महापर्व की तैयारियां पूरी, रोशनी से जगमगाएंगे घाट; व्रतियों ने बनाईं पूजा की बेदियां

Thu, 12 Nov 2026 06:13 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

चौबेपुर क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर प्रमुख घाटों और तालाबों की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है। घाटों को लाइट और झालरों से सजाया जा रहा है। व्रती महिलाओं ने पूजा की बेदी बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वाराणसी, छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र के प्रमुख घाटों, तालाबों और जलाशयों की साफ-सफाई करा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के साथ लाइट और झालरों से सजावट की गई है। चार दिवसीय महापर्व को लेकर व्रती महिलाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने घाटों पर पूजा के लिए बेदी निर्माण के निर्धारित स्थानों पर मिट्टी रखकर अपना नाम अंकित किया।

विज्ञापन


प्रमुख घाटों पर सफाई और रोशनी की व्यवस्था
क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट, मां नेपाली भगवती धाम छितमपुर, धौरहरा गोमती घाट, गौरीशंकर महादेव घाट चंद्रावती, रामपुर, गौरा, मौनी बाबा आश्रम पानापुर, सोनबरसा और सरसौल घाट समेत विभिन्न जलाशयों और तालाबों पर सफाई का काम पूरा कर लिया गया है।

घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट, झालर और आकर्षक विद्युत सजावट की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छठ पूजा - फोटो : ANI
नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय व्रत
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान करने के बाद लौकी-भात का प्रसाद ग्रहण करेंगी। दूसरे दिन खरना पर खीर और पूड़ी का प्रसाद बनाया जाएगा।

अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य
महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं डूबते सूर्य यानी अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य यानी उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।

छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें