फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : जीत के बाद प्रधान की हुई मौत,  3 मतों से प्रतिद्वंद्वी को हराया था, रिक्त हो गई नंदापुर गांव की सीट

Sun, 02 May 2021 08:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर के ग्राम प्रधान की जीत के बाद मौत हो गई। इसके चलते अब यह सीट रिक्त हो गई। यहां दोबारा चुनाव होगा। प्रधान पद की प्रत्याशी सुनरा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की। लेकिन जीत की खुशी उनके लिए मौत लेकर आई। विजेता की सूचना मिलते ही आईसीयू में भर्ती सुनरा देवी की मौत हो गई।

विज्ञापन


सुनरा देवी को 294 मत तथा प्रेमशीला को 291 मत मिले। मृत प्रधान सुनरा देवी का प्रमाणपत्र उनके पुत्र अजय यादव ने लिया। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि जीत के बाद प्रत्याशी की मौत होने पर सीट रिक्त हो जाती है अब यहां दोबारा सुना होगा इसके लिए आयोग नई तारीख मांगी जाएगी।
 

विज्ञापन

वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के ओदार गांव की सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं मेनिका। - फोटो : अमर उजाला
पिंडरा ब्लॉक के ओदार गांव की सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं मेनिका
पिंडरा ब्लॉक की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान मेनिका पाठक बनीं। स्नातक तक शिक्षा प्राप्त मेनिका की उम्र 21 वर्ष है और ओदार ग्राम सभा की पहली महिला ग्राम प्रधान बनीं। मेनिका पाठक ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी अनिता को 124 मतों से हराया। मेनिका को 637 व  अनिता को 513 मत मिले। सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान चुने जाने पर आरओ देवब्रत यादव व बीडीओ वीके जायसवाल ने जीत का प्रमाणपत्र दिया। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि चुनाव लडऩे के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें