फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पोस्ट ऑफिस में करोड़ों के गबन का आरोपी डाक सहायक गिरफ्तार, कुश्ती में रह चुका नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट

Thu, 05 Nov 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्त में डाक सहायक विनय यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के प्रधान डाकघर में करोड़ों के गबन के मामले में फरार डाक सहायक विनय यादव को कैंट पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक विजेता भी था।

विज्ञापन

मिर्जामुराद के कल्लीपुर का विनय कैंट पोस्ट ऑफिस में बतौर डाक सहायक कार्यरत था।। करोड़ों के गबन के बाद से विनय फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। वर्ष 2014 और 2016 में विनय ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में स्वर्ण और 2016 में ही ऑल इंडिया पोस्टल कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त किया था।


सितंबर 2017 में विनय यादव ने मुंबई में अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन तेहरान में होने वाली वर्ल्ड पोस्टल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें