फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट, विहिप ने की शिकायत, युवक को तलाश रही पुलिस

Thu, 05 Nov 2020 01:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। बुधवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरद्दीनपुर गांव का हैं।


गांव के रहने वाले मोहम्मद सलीम की गौराबादशाहपुर कस्बे में जूता-चप्पल की दुकान है। विहिप के कार्यकर्ता संजीव राय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सलीम ने अपने फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की है।
विज्ञापन


इससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा के मुताबिक केस दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें