फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छेड़खानी का शिकार हुई छात्रा से पूछताछ के लिए दिल्ली गई पुलिस

Sun, 01 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
bhu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में छेड़खानी का शिकार हुई छात्रा से आरोपियों के संबंध में पूछताछ के लिए लंका थाने से एक सब इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल को नई दिल्ली रवाना किया गया है। छात्रा से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपियों का स्केच तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रा के वापस लौटने पर मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाएगा। उधर, वारदात को लेकर लंका पुलिस अब तक सात संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।

21 सितंबर की शाम भारत कला भवन के समीप बीएफए की छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की थी। घटना के विरोध में 22 सितंबर से छात्राओं ने बीएचयू गेट पर आंदोलन शुरू किया था।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता छात्रा नई दिल्ली स्थित अपने घर चली गई थी। तब से अब तक छेड़खानी के आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर, उन्हें चिह्नित भी नहीं किया जा सका है।
इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष का कहना है कि छात्रा अपने घर चली गई है। पते की तस्दीक कर एक सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल को नई दिल्ली भेजा गया है।

पुलिस ने लगाए सीसीटीवी कैमरे
बीएचयू परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के आसपास पुलिस ने गुरुवार को गोपनीय तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। एसएसपी ने बताया कि यह अस्थायी व्यवस्था है। विश्वविद्यालय प्रशासन के सीसीटीवी कैमरे लगवाते ही पुलिस अपने कैमरे हटवा लेगी।
फिलहाल पुलिस का चक्रमण परिसर में जारी रहेगा और लंका थानाध्यक्ष निरंतर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन

गेट पर सुरक्षा, फिर भी हॉस्टल में पहुंच गईं सपा नेत्री

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महामंत्री वंदना चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
 बीएचयू में निगरानी के लिए सिंह द्वार पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस-पीएसी की तैनाती के बावजूद सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महामंत्री वंदना चतुर्वेदी गुरुवार को त्रिवेणी हॉस्टल पहुंच गईं। जबकि, माहौल सामान्य होने तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का परिसर में प्रवेश रोका गया है।

वंदना चतुर्वेदी के पहुंचने की भनक न गेट पर तैनात भारीभरकम सुरक्षा अमले को लगी न ही हॉस्टल वार्डेन और वहां बाहर बैठी पुलिस को। सपा नेत्री आधा घंटा हॉस्टल के वेटिंग रूम में बैठी रहीं।

जानकारी पाकर महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे लंका एसओ संजीव सिंह से सपा नेत्री की नोकझोंक हुई। सपा नेत्री ने पूरे घटनाक्रम के लिए कुलपति को दोषी ठहराते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। लंका एसओ भी आश्चर्य में थे कि सपा नेत्री समर्थकों के साथ यहां तक कैसे आ गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें