फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में फर्जी नेटवर्किंग ऑफिस पर पुलिस की रेड, मैनेजर-मकान मालिक हिरासत में; 40 युवाओं से पूछताछ

Sun, 26 Oct 2025 03:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सारनाथ पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर छापा मारा। यहां से अवैध डॉक्यूमेंट सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिए गए हैं। करीब 40 युवाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इसी जगह से होता था अवैध ऑफिस का संचालन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ के पहड़िया के श्रीकृष्णा नगर कॉलोनी स्थित मकान में नेटवर्किंग मार्केटिंग और कॉल सेंटर में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया। इस मामले में मकान मालिक, प्रबंधक समेत 12 आरोपियों के खिलाफ सारनाथ थाने में केस दर्ज किया गया। मकान से कंपनी के फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दस आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही 38 लोगों को मुक्त भी कराया गया।

विज्ञापन


डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के जरिये शिकायत मिली कि पहाड़िया के कृष्णानगर काॅलोनी में बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर उनके साथ ठगी की जा रही है। पोर्टल से लोकेशन भी मिला। 

सारनाथ थाना प्रभारी शिवानन्द सिसाैदिया ने फोर्स के साथ तारकेश्वर मिश्रा के मकान पर छापा मारा। आरआरएमवी रेगुलरवेयर प्राइवेट कंपनी के नाम पर फर्जी कंपनी चल रही थी। यह कंपनी युवाओं को टेलीकॉलिंग के नाम पर रोजगार देने का आश्वासन देती थी और एवज में युवाओं से पैसे लिए जाते थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को फंसाने का तरीका
ऑनलाइन जॉब पोर्टल के माध्यम से कंपनी के कर्मचारी युवाओं का डेटा निकालते थे। इसके बाद उन्हें टेली कालिंग जॉब देने का वादा करते थे। 2850 रुपये लेकर युवाओं को गेस्ट हाउस में रखकर तीन दिन का प्रशिक्षण दिलाते थे। इसके बाद 10 हजार, 20 हजार, 30 हजार और 50 हजार रुपये की किट दी जाती थी। इसमें पैंट, शर्ट और बेल्ट होता था। 

युवाओं को नेटवर्किंग में जोड़ने के नाम पर कमीशन दिया जाता था। युवाओं से इंसेंटिव के नाम पर भी रकम वसूली जाती थी। मौके से कंप्यूटर, डॉक्यूमेंट सहित अन्य कई सामान बरामद हुए। दस्तावेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें