फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रक से टक्कर: तीन लोगों की माैत, तीन की हालत गंभीर, एक रेफर; मची चीख-पुकार

Sun, 26 Oct 2025 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: विंध्याचल से दर्शन-पूजन कर अंबेडकर नगर जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी बोलेरो की टक्कर ट्रक से हाे गई। इस हादसे में छह लोग घायल हुए थे, जिनमें तीन लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बोलेरो के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Jaunpur: जौनपुर के रामपुर अंतर्गत यादव नगर तिराहे के पास एक बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में छह व्यक्ति घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की माैत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। इसमें एक घायल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया और दो लोग निजी अस्पताल चले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मरने वालों में दंपती भी शामिल हैं। इस हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अंबेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव से एक परिवार बीते शनिवार को मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर में मां के दर्शन के लिए गया था। लाैटते समय जाैनपुर के बोलेरो से गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। यादव नगर तिराहे के पास वाहन अनियंत्रित और गया और खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन

मृतकों में  आलोक (38) निवासी ग्राम पाली पट्टी, फूला देवी (70) निवासी ग्राम जयनपुर, और गुड़िया वर्मा (32) निवासी ग्राम पाली शामिल हैं सभी अंबेडकर नगर के निवासी है। घायलों में अभिराट (20), मंजू वर्मा (40) और सुभाष वर्मा (30) हैं। गंभीर रूप से घायल अभिराट को उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

अन्य दो घायल महिलाओं को भदोही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। जब तक चालक वाहन संभाल पाता, तब तक ट्रक से भिड़त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें