फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में दो दिन में गायब हुए आठ बच्चे, पुलिस ने सात को किया बरामद

Thu, 16 Aug 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंडुवाडीह में बरामद बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर और ककरमत्ता से दो दिन में आठ बच्चे गायब हो गए। पुलिस ने तफ्तीश कर सात बच्चों को खोज निकाला और उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जबकि एक की तलाश जारी है। तत्परता से की गई कार्रवाई के लिए बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि 12 जुलाई को ककरमत्ता क्षेत्र से गायब तीन बच्चों में से शाहिद और मुजाहिद को बरामद किया गया। दोनों भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठ कर इलाहाबाद चले गए थे।

इसी तरह महेशपुर के अमन, कुंदन सिंह, प्रवीण सिंह, विकास और एक बच्ची रास्ता भटक कर अन्यत्र चले गए थे। इन पांचों बच्चों को भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें