घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी काशी वैभव बांगर और एसीपी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता श्वेता रंजन भी मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस ने ठेकेदार दीपक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जांच के दौरान निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। भवन पर सेफ्टी नेट नहीं लगाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई। पुलिस आयुक्त ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इफ्तिखार की चचेरी बहन की शादी 2 मई को होनी थी और वह 1 मई को अपने घर जाने वाला था। इस हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।