फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: हादसों में 3 की मौत, एक की 2 माह पहले हुई थी शादी, दूसरा बनने वाला था पिता; तीसरा इकलौता था

Fri, 01 May 2026 03:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के रोहनिया और चोलापुर में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उनके घर में मातम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आलोक की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: रोहनिया थाना क्षेत्र की अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अखरी गांव के सामने बाईपास सर्विस रोड पर बुधवार देर रात दो अपाचे बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आलोक श्रीवास्तव (27) निवासी चिनारी रोहतास (बिहार) और राहुल उर्फ काजू पटेल (25) निवासी अखरी की बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आलोक श्रीवास्तव अखरी बाईपास से डाफी की ओर जा रहा था जबकि राहुल पटेल अपनी पत्नी किरण देवी को वनपुरवा रमना लंका में ससुराल से डाफी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर वापस लौट रहा था। अखरी के सामने सर्विस लेन पर तेज रफ्तार के कारण दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

आलोक श्रीवास्तव चितईपुर के विश्वकर्मा नगर में दवा की सप्लाई का काम करता था। घर का इकलौता बेटा था और दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पिता उमाकांत श्रीवास्तव, मां कुसुम व पत्नी रीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, राहुल उर्फ काजू पटेल पेंटिंग का काम करता था। दो भाइयों में छोटा था।

पत्नी किरण देवी की डिलीवरी होनी है और वह अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही पिता वीरेंद्र (लोटन), माता कुमारी देवी का रोकर हाल बेहाल रहा। घटना की जानकारी पत्नी को नहीं दी गई है। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

हादसे में बेटे की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के नेहिया ग्राम सभा में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में धर्ममनपुर निवासी प्रिंस राजभर (20) की मौत हो गई। मृतक इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रिंस बाइक से चमरहा भोहर में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ बाइक पर मंजू राय (40) और मनदीप राजभर (15) भी सवार थे। 

नेहिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे में दूसरे बाइक सवार कल्लू दुबे (30) भी घायल हुए हैं।  प्रिंस की शादी एक साल पहले ही हुई थी। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आंधी में गिरे पेड़ में फंसकर घायल हुए बाइक सवार 
पिंडरा। आंधी में गिरे पेड़ में फंसकर दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे अमौत निवासी बाइक सवार श्यामनारायण पटेल व कैलाश भारती बाबतपुर मंगारी रोड पर के कर्मी गांव के पास पेड़ में फंसकर गिर पड़े।
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार को हाथ, पैर, सिर व चेहरे पर चोटें आई। वहीं, कुआर में तो पूर्व ग्राम प्रधान संजय जायसवाल के छत पर लगा सोलर पैनल उखड़ कर हवा में उड़ गया। वाराणसी जौनपुर हाइवे पर आधा दर्जन ढाबों के शेड उड़ गए। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें