फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस की ‘जन चौपाल’ के मुरीद हुए दिल्ली के सीएम

Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों के थाना क्षेत्रों के एक गांव में रोजाना पुलिस द्वारा लगाई जा रही ‘जन चौपाल’ नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भा गई है। यूपी पुलिस द्वारा जन चौपाल को लेकर किए गए ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट किया है।
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) आशीष तिवारी की पहल पर सिपाही अपनी बीट के गांव में जाकर घरेलू और जमीन विवाद सहित अन्य समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही दोनों पक्षों की सहमति से विवाद के स्थाई समाधान का प्रयास करते हैं। मौके पर जाकर विवाद सुलझाने की प्रक्रिया की वीडियो क्लिप अधिकारियों को दिखानी होती है।

साथ ही, रिपोर्ट को एसपी (ग्रामीण) को भेजी जाती है। एसपी इसकी क्रॉस चेकिंग कराते हैं। वाराणसी पुलिस की इस पहल को सूबे के डीजीपी जावीद अहमद ने भी सराहा है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे द्वारा शुरू की गई पहल को हमारे आला अधिकारियोें के साथ ही नई दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी सराहा। ग्रामीण क्षेत्र में यह व्यवस्था कारगर साबित हो रही है, जल्द ही शहरी क्षेत्र में भी इसे लागू किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें