फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी के अनुसार ही की करें पार्टी, वरना जश्न हो सकता है खराब

Tue, 31 Dec 2019 12:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस ने नए साल 2020 पर जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने वाले लोगों के लिए सोमवार को पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि एडवाइजरी का उल्लंघन करने वाले कानूनी कार्रवाई की जद में आएंगे।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जिस स्थान पर लोग एकत्र होकर जश्न मनाएं, उसकेे लिए पुलिस और प्रशासन से अनुमति जरूर लें। यदि जश्न के दौरान शराब परोसी जाए तो अस्थायी बार का लाइसेंस अनिवार्य रूप से लें।

रात 12:30 बजे के बाद पार्टी नहीं होने दी जाएगी। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने दिया जाएगा और पटाखे भी नहीं फोड़ने दिए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वाले पुलिस की कार्रवाई की जद में आएंगे। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में ब्रेथ एनालाइजर लेकर चेकिंग करेंगे। शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार हुआ बनारस
2020 के स्वागत के लिए शहर भी पूरी तरह से तैयार है। गंगा में बजड़े सजाए गए हैं तो गंगा पार रेती पर चौपाटी भी गुलजार हो चुकी है। शहर के मंदिरों में नववर्ष के प्रथम दिन दर्शनार्थियों का रेला भी उमड़ेगा। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में लोग नववर्ष का स्वागत अपने इष्टदेव का आशीर्वाद लेकर करेंगे। नववर्ष के प्रथम दिन बाबा की मंगला आरती के टिकट की बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें