फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस को दी दो लोगों को बंधक बनाने की सूचना, पहुंचने पर सामने आया ये मामला

Wed, 09 Sep 2020 12:58 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घर में घुुसती पुुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत विनायका सुदामपुर मार्ग पर दो लोगों को बंधक बनाकर रखने की सूचना मिलने पर पुलिस पड़ोसी की छत से जाकर दो लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। इस मामले में चौकी प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि सास के नाम की जमीन पर दामाद ने मकान बनवा रखा था। पत्नी से विवाद होने पर सास ने दामाद को घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर दामाद घर में घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इस बात की जानकारी सास ने पुलिस को दी। जब पुलिस पहुंची तब उसने अपने आप को कमरे में बंदकर रखा था। साथ ही अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने दामाद को बाहर निकाला और उसे थाने ले गई। दामाद संदीप गुप्ता निवासी नरायनपुर, मिर्जापुर के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज किया गया है। वहीं, उसकी पत्नी प्रितिका गुप्ता अपने ससुर, दो ननद, दो ननदोई और पति के खिलाफ तहरीर दी है। पति संदीप गुप्ता और ननदोई विनोद गुप्ता गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें