फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: समय से युवक पहुंच गया ट्रामा सेंटर, नहीं तो जान बचाना होता मुश्किल

Wed, 09 Sep 2020 12:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती गाजीपुर निवासी जिस युवक के शरीर में तीन सरिया घुसी थी, उसके ऑपरेशन के बाद अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। यह तो ठीक था कि घटना के बाद समय से युवक ट्रामा सेंटर आ गया नहीं तो डाक्टरों के मुताबिक आने में देरी होती तो स्थिति इतनी नाजुक थी कि जान बचाना मुश्किल होत्रा।  

विज्ञापन


गाजीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक रामधारी गाजीपुर में ही कंस्ट्रक्शन का काम करते समय ऊपर से गिर गया था। घटना में उसके शरीर में तीन जगहों पर सरिया घुस गई थी। इससे उसकी आंत फट गई थी और हालत बहुत नाजुक थी। ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रोफेसर संजीव गुप्ता के मुताबिक यह तो संयोग था कि घटना के बाद वह जल्द से जल्द ट्रामा सेंटर आ गया और तुरंत डाक्टर सुमित शर्मा के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने इलाज शुरू कर दिया।

प्रोफेसर गुप्ता ने बताया कि ट्रामा सेंटर में इस तरह का यह तीसरा केस है अब तक की घटनाओं में यह सबसे जटिल केस रहा। युवक की सेहत में सुधार तो हो रहा है लेकिन अभी दो-तीन दिन उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। प्रोफेसर गुप्ता ने युवक का इलाज करने वाली डाक्टरों की टीम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें