फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: कूरिअर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम कर रही थी तलाश

Thu, 03 Jul 2025 09:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Police Encounter: वाराणसी में कूरिअर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमें दबिश दे रही थीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र में कूरिअर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने का आरोपी बदमाश रैपुरिया घाट पर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। एसओजी और चितईपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार बदमाश की पहचान कछवां निवासी विनीत तिवारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बदमाश ने इस वजह से मैनेजर को मारी थी गोली
घटना सुसुवाही के नासिरपुर प्रज्ञापुरम कॉलोनी में मंगलवार की रात में हुई थी। बिहार के रोहतास निवासी विकास तिवारी (27) का सुसुवाही स्थित प्रज्ञापुरम कॉलोनी में कूरिअर कंपनी का गोदाम है। रात के समय विकास तिवारी गोदाम में थे। पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया कि एक युवक पहुंचा और नौकरी मांगी। उसे कल बुलाया गया।

इसके बाद वह युवक चला गया। लगभग आधे घंटे बाद 10.30 बजे दोबारा गोदाम पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली दाहिने नाक को छूते हुए निकल गई। फायरिंग के बाद बदमाश मोबाइल लूटकर पैदल ही भाग निकला। 
विज्ञापन


घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी युवक की पहचान की गई। पुलिस की छह टीमें गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें