फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन सब इंस्पेक्टर को पुलिस आयुक्त ने दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गैर जनपद स्थानांतरित होने पर तीन सब इंस्पेक्टर को बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में विदाई दी। कमिश्नरेट के मीडिया सेल प्रभारी रहे अजय मिश्रा, एसओजी प्रभारी रहे मनीष कुमार मिश्रा और पूर्व पीआरओ रहे दीपक कुमार राणावत को पुलिस आयुक्त ने स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ दिया। पुलिस आयुक्त ने तीनों सब इंस्पेक्टर की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। कहा कि आशा है कि तीनों नए कार्यक्षेत्र में भी कर्मठता, समर्पण से काम कर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस दौरान डीसीपी क्राइम सरवणन टी, एडीसीपी लाइंस श्रुति श्रीवास्तव, एसीपी लाइंस डॉ. ईशान सोनी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें